Home Top Ad

Responsive Ads Here

mobile ko computer kaise banaye |mobile ko computet bnane ka sabse aasan tarika in hindi |HindiTechNet

Share:

 मोबाइल को कंप्यूटर कैसे बनाएँ ? मोबाइल को कंप्यूटर  बनाने का सबसे आसान तरीका हिंदी में



HindiTechNet





  क्या आप अपने स्मार्टफोन में ही कंप्यूटर चलाने का आनंद लेना चाहते है ? अगर आपका जवाब 'हाँ' है तब तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रहे है, अन्यथा... खैर छोडो आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे आप अपने स्मार्टफोन में ही कंप्यूटर चलाने का अनुभव पा सकते है 

आज मैं इस ट्रिक को आपके समक्ष रखने के लिए बेहद उत्शाहित हूँ दरअसल बात कुछ यूँ है इस ब्लॉग का एक ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट है जहाँ कल रात में एक भाई ने मुझे मैसेज किया था "क्या हम अपने स्मार्टफोन में कंप्यूटर चलाने का यूजर एक्सपेरिएंस ले सकते है " काफी अच्छा लगा जब कोई स्मार्टफोन यूजर मुझसे ये सवाल पूछा और तभी मैंने उनका जवाब देने का ठाना तथा तभी से इंटरनेट को खंगालना स्टार्ट किया लेकिन इंटरनेट पर मौजूद तमाम प्रकार की जानकारी होने के बावजूद मुझे अपने सवालों का सटीक जवाब ना मिलने के कारण हम संतुस्ट नहीं हो सके और अपनी रिसर्च जरी रखे 

इस दौरान हम कई तकनीक विशेषज्ञों से संपर्क किए और काफी मंथन करने के बाद अपने सवालों का जवाब ढूंढने में सफलता मिली और पहले खुद इस ट्रिक का इस्तेमाल किया और खुद की जो अनुभव मिली वो आज आपलोग के सामने पेश कर रहा हूँ

  जैसा क़ि हम जानते है कंप्यूटर या मोबाइल यार फिर अन्य कोई भी गैजेट सभी को चलाने के लिए हमें ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता होती है जो कि एक सिस्टम सॉफ्टवेयर होता है ऑपरेटिंग सिस्टम बेहद जरुरी है तो यहां हममें से कई ऐसे होंगे जो पहले कंप्यूटर चलाए होंगे और इसमें अच्छा खास जानकारी भी उनको होगी 

 फिर भी मैं आपको बता दूँ कि अभी तक आपने Windows7,Windows xp, Windows sp, Windows8 या फिर Windows10 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में किये होंगे जो कि माइक्रोसॉफ्ट का द्वारा बनाया गया है लेकिन आज आपको इन सभी ऑपरेटिंग सिस्टम से अलग हंट कर एक दूसरी ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में बताता हूँ जिसका Windows98 ये भी माइक्रोसॉफ्ट ने ही बनाया है शायद आप ये नाम भी पहली बार सुन रहे होंगे क्योंकि आज मार्केट में ये ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने नहीं मिलेंगे 


 आज हम इसी के बारे बताने वाले कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन में Windows98 का इस्तेमाल कर पाएंगे तो चलिए जल्दी से स्टार्ट करते है

 स्टार्ट करने से पहले आपको बता दें इस ट्रिक के जरिये केवल अपने फ़ोन में कंप्यूटर चलाने का अनुभव ले सकते है कंप्यूटर में मौजूद एप्लीकेशन का उपयोग कर पाएंगे परन्तु OS चेंज होने या फिर RAM में कोई परिवर्तन होने का हम दावा नही करते है 

 सबसे पहले आपको इस ट्रिक का उपयोग करने के लिए आपको एक Application अपने मोबाइल में इनस्टॉल करना पड़ेगा जिसका नाम है Windows98 Simulator App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिककरें और इनस्टॉल करने के बाद हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करें तभी आप आसानी से अपने फ़ोन में कंप्यूटर रन कर पाएंगे Let's start 


Step 1.
 सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस एप्प को डाउनलोड/इनस्टॉल करना उसके बाद अप्प को ओपन करें कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस आपके सामने ओपन होगा 👇👇👇



Step 2.
इसमें हमसे बोला जा रहा है इस ट्रिक का इस्तेमाल कैसे करें,  मैं समझाता हूँ   

 • To move the mouse, swipe,  कहने का मतलब है कि जब आप इसे ओपेन करोगे और चलना चाहोगे तब आपको स्क्रीन पर एक माउस का कर्सर दिखेगा जिसे कंट्रोल करने के लिए आप अपने फ़ोन की स्क्रीन पर ऊँगली से स्वाइप कर सकते है 

• To left click the mouse, press the volume Up button or tap the touchscreen,  इसमें बताया गया कि कंप्यूटर में क्लिक करने के लिए volume up बटन दबाएँ या टचस्क्रीन पर क्लिक करें 

• To right-click the mouse, press the volume Down button,  इसका सीधा सा मतलब है कि अगर आप अधिक विकल्प के लिए कंप्यूटर पर Right Click करना चाहते है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने फ़ोन का Down button का सहारा लेना पड़ेगा 

इतना सब कुछ समझने के बाद "Got it" पर क्लिक करें और अगले चरण में पहुँच जाएँ

Step 3.
आप जैसे ही Got it पर क्लिक करते है आपका कंप्यूटर स्टार्ट हो जाएगा और आपने सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस खुलेगा और अब आप कंप्यूटर को यूज़ कर पाएँगे इसमें मौजूद प्रोग्राम जैसे :- Internet exploree, Paint, MS-Dos, Notepad, My-Computer, Games इत्यादि प्रोग्राम का इस्तेमाल कर पाएँगे

अब जब आपका काम हो जाए तब बात आती इसे बंद करने की इसके लिए अपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आपको Start पर क्लिक करना है उसके बाद वहाँ Shut Down पर क्लिक करना है वहाँ आपको कंप्यूटर बंद और Restart करने का विकल्प मिल जाएगा इस तरह से आप आसानी से कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते है !



 तो फ्रेंड्स ये थी आजकी ट्रिक आपको मेरी ट्रिक कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएँ साथ में अगर आपको कुछ विशेष जानना है तो आप बिलकुल हमसे पूछ सकते आपको पक्की जानकारी देने के लिए हम लगातार काम कर रहे है
                                                        धन्यवाद........!




कोई टिप्पणी नहीं