गूगल क्या है और गूगल का 10 महत्वपूर्ण उपयोग जानें हिंदी में
कैसे हो आप सब मैं उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे भारत का सबसे प्रभावशाली और पसंदीदा ब्लॉग HindiTechNet में आप सभी मित्रों का बहुत-बहुत स्वागत है इस ब्लॉग के माध्यम से आपको आपकी जरूरत के हिसाब से जानकारी देने तथा आपकी सहायता करने में हमें खुशी होगी तो चलिए जान लेते हैं आज की टॉपिक के बारे में
तो फ्रेंड्स मैं आपको बता दूं कि आज की आर्टिकल काफी रोमांचक होने के साथ-साथ आपके लिए बेहद उपयोगी और कारगर साबित होगी जी हां सही सुना आपने आज के आर्टिकल में हम जानेंगे गूगल क्या है और इसकी स्थापना किसने की साथ में हम यह भी जानेंगे कि गूगल का 10 इंपोर्टेंट उपयोग क्या है इन तरह के तमाम मुद्दों पर आज विस्तार से बात करने वाले हैं जिसके चलते आज के आर्टिकल थोड़ी लंबी तो जरूर होगी लेकिन अगर आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ते हैं तो मेरा आपसे वादा रहा कि आप गूगल की संपूर्ण जानकारी पाने के साथ-साथ गूगल का इंपॉर्टेंट उपयोगों को जानकर आप उन लोगों से काफी आगे निकल जाएंगे जो अभी तक इस पोस्ट पर नहीं आ पाए हैं तो चलिए जल्दी से स्टार्ट करते हैं
स्टार्ट करने से पहले मैं यह बताना बेहद अहम समझूंगा कि अगर आपको टेक्नोलॉजी से संबंधित कोई भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट करें आपके सवालों का सही जवाब देने में हमको मज़ा आएगा
* गूगल क्या है ?
गूगल दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन होने के साथ-साथ गूगल अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कंपनी है यह इंटरनेट पर आधारित कई प्रकार के सेवाओं और उत्पादों को बनाने तथा विकसित करने का काम करता है यह कंपनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी• एच• डी• कर रहे दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा बनाई गई और इसे 4 सितंबर 1998 को दुनिया के सामने सार्वजनिक तौर पर पेश की गई
हम में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लगता है कि गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन है और इसमें हम जो भी सर्च करते हैं उसका रिजल्ट हमें मिलता है लेकिन आपको मैं बता देना चाहता हूं कि यहां तक ही गूगल सीमित नहीं है गूगल बहुत बड़ी कंपनी है
जिसका मुख्यालय माउंट व्यू कैलिफोर्निया (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका) में है इसकी सहायक कंपनियां यूट्यूब On2 डबल क्लिक गूगल वॉइस इत्यादि हैं और वर्तमान में भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं और फ्रेंड्स मैं आपको बता दूं कि जब से गूगल बाजार में आई है तब से निरंतर विकास और अनेक कंपनियों का अधिग्रहण कर विशाल रूप लेता जा रहा है
* गूगल की कुछ चुनिंदा उत्पाद
आज दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली और सबसे पसंदीदा ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड भी गूगल का ही है इसके अलावा गूगल क्रोम जीमेल पिकासा और गूगल टॉक इत्यादि अन्य भी बहुत सारे चुनिंदा प्रोडक्ट ये सब गूगल का ही प्रोडक्ट है साथ में गूगल ने यूट्यूब जैसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट को भी खरीद चुकी है
तो फ्रेंड्स यहां तक मैंने आपको बताया कि गूगल क्या है इसकी स्थापना किसने की और गूगल की कुछ चुनिंदा उत्पादों के बारे में आपको छोटी-छोटी जानकारियां दी है जिससे आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि वास्तव में गूगल कितनी बड़ी कंपनी है अब अगली बिंदु की ओर रुख करते हैं और आपको ले चलते हैं टिप्स एंड ट्रिक की दुनिया में
यहां हम जानेंगे गूगल की 10 ऐसे महत्वपूर्ण उपयोगों के बारे में जो आपको और कहीं नहीं मिलने वाला और यह ट्रिक्स आपके बेहद काम आएंगे क्योंकि ये वो ट्रिक्स है जिसकी मदद से आप बड़ी से बड़ी कामों को चुटकियों में कर पाएंगे तो चलिए देख लेते हैं कौन से हैं वह 10 यूज़फुल ट्रिक्स
* गूगल की 10 महत्वपूर्ण उपयोग
Trick number 1
अगर मैं आपसे कुछ भी लगातार संख्या बोलूं जैसे मान लो 8586460766 अब मैं आपसे कहूँ कि इसे काउंट करके बताओ कि ये संख्यां कितनी है लाख है, करोड़ है, अरब है या फिर कितनी है तो आप कन्फ्यूज़ हो जाओगे कि कैसे होगा ? तो यहां पर गूगल आपके लिए यह काम चुटकियों में कर सकता है आपको सिंपल गूगल में जाना है और सर्च बॉक्स में जो भी संख्या है उसे टाइप करके =English 【858646076=English】टाइप कर देना है उसके बाद सर्च कर दें इससे गूगल यह काम सेकेंडों में करके आपको बता देगा कि आपने जो नंबर आपने टाइप किया है वह कितना है लाख है, करोड़ है, अरब है, खराब है या फिर कितना है तो है ना यह काफी काम की ट्रिक्स
Trick number 2
यह ट्रिक खासकर कंप्यूटर यूजर के लिए है जो कंप्यूटर में काफी रुचि रखते हैं अभी तक आपने Windowa 7, Windows xp, Windows sp,Windows 8 या फिर windows10 को यूज किए होंगे लेकिन क्या आप बहुत ही पुरानी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं जिसका नाम Windows 93 है शायद आप पहली बार नाम सुन रहे होंगे क्योंकि आजकल शायद ही आपको यूज़ करने के लिए मिलेगा लेकिन अगर आप इस ऑपरेटिंग सिस्टम को यूज करना चाहते हैं तो आसानी से यूज कर सकते हैं जी हां इसके लिए आपको गूगल में सर्च करना है 'Windows93' और जो पहली लिंक मिलेगी उस पर आप को क्लिक करना है और आप आसानी से गूगल के मदद से Windows93 ऑपरेटिंग सिस्टम को यूज कर पाएंगे एक्सेस कर पाएंगे एक्सपीरियंस ले पाएंगे
Trick number 3
यह बहुत ही इंटरेस्टिंग ट्रिक है और इसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए तो दोस्तों अगर आपके पास एक फोटो है और आप उस फोटो के बारे में जानकारी निकालना चाहते हैं कि फोटो में बंदा कौन है तो यहां पर गूगल का एक फीचर है Search by image इसकी मदद से आप आसानी से किसी भी फोटो के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आपको गूगल में जाना है वहां 'images' पर क्लिक करना है फिर आपको कैमरा वाला आइकन दिखाई देगा उसमें आपको क्लिक करके आप जो फोटो चाहे अपलोड करके सर्च कर दें इससे उस फोटो के बारे में जो भी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद होगी जैसे फोटो में कौन है क्या है सारी जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी
Trick number 4
दोस्तों यह ट्रिक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी कई बार दोस्तों आपके बहुत सारे पसंदीदा वेबसाइट होती है और आप चाहते हैं कि इससे रिलेटेड जितनी भी वेबसाइट हो वो सभी गूगल शो करके दिखा दे ताकि मैं और भी वेबसाइट को चेक आउट कर सकूं तो फ्रेंड ये भी काफी आसान ट्रिक है मान लो आप चाहते हैं कि यूट्यूब से रिलेटेड जितनी भी वेबसाइट है वो सभी शो करें तो आपको गूगल में जाना है और सर्च करना है रिलेटेड कॉलन youtube.com 【related:youtube.com】और आपके सामने यूट्यूब से रिलेटेड सारी वेबसाइट सो कर देगी
Trick number 5
यह ट्रिक भी सभी के लिए काफी यूज़फुल ट्रिक है अगर आपसे कोई कहे कि 140+19 या फिर 95×218 या फिर कुछ भी कैलकुलेट कहे तो जाहिर सी बात है कि आप केलकुलेटर ओपन करोगे और कैलकुलेट करोगे लेकिन फ्रेंड्स आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है यहां आपको गूगल में जाना है और जहां पर Url टाइप करते हैं वहां पर आप नंबर टाइप कर सकते हैं और ऑपरेशन परफॉर्म करके वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं जैसे - करना है + करना है × करना है ÷ करना है कुछ भी कर सकते हैं इसकी खास बात यह है कि इसमें कितनी भी बड़ी से बड़ी नंबर को जोड़ सकते हैं घटा सकते हैं गुना कर सकते हैं भागा कर सकते हैं तो यह ट्रिक काफी इंटरेस्टिंग और यूज़फुल ट्रिक है
Trick number 6
फ्रेंड्स कई बार ऐसा होता है कि हमारा फोन खो जाता है चोरी हो जाता है या घर में ही कहीं गुम हो जाता है तो ऐसे में हम बहुत परेशान हो जाते हैं पर अगर मैं आपसे कहूं कि आप अपने फोन का लोकेशन चेक कर सकते हैं तो शायद आपको मजाक लग रहा होगा जी हां दोस्तों यह बिल्कुल सच है आप ना केवल अपना लोकेशन चेक कर सकते हैं बल्कि फोन में सारे डाटा को डिलीट कर सकते हैं फॉर्मेट कर सकते हैं इसके लिए सिंपली आपको गूगल में जाना है और सर्च करना है 'google find my device' और जिस लॉगइन आईडी से या फिर कहे तो ईमेल आईडी से आपने उस फोन में लॉगिन किया है सेम वही ईमेल आईडी से इसमें लॉग इन करना है यहां पर आपको लॉग इन करने के बाद बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे जिससे आप फोन की लास्ट लोकेशन चेक कर सकते हैं फोन में आपने जो भी डाटा रखे हैं उसे डिलीट कर सकते हैं अगर आप फोन में रिंग देना चाहे तो आप यहीं से डायरेक्टली रिंग भी दे सकते हैं तो है ना काफी यूज़फुल ट्रिक
Trick number 7
दोस्तों यह ट्रिक काफी साधारण है पर अगर देखा जाए तो बहुत ही काम की ट्रिक है जैसे मान लो आप जानना चाहते हैं कि 2020 में दिवाली किस तारीख को होने वाली है या फिर होली किस तारीख को होने वाली है दुर्गा पूजा किस तारीख को होने वाली है तो गूगल के जरिए आप से आसानी से पता कर सकते हैं मान लो आपको जानना है कि 2020 में दिवाली किस तारीख को होने वाली है तो आपको सिंपली गूगल में जाना है और सर्च करना है 'Diwali 2020' तो आपको सिर्फ एक क्लिक गूगल बता देगा कि 2020 में दिवाली कितने तारीख को होने वाली है इसके अलावा अगर आप जानना चाहते हैं कि दिल्ली का मौसम क्या है तो आप को सर्च करना है 'Delhi weather' तो गूगल आपको मात्र एक क्लिक में बता देगा कि दिल्ली का मौसम अभी कैसा है है तो काफी छोटा फिर भी यूज़फुल ट्रिक है
Trick number 8
फ्रेंड्स अगर आप आर्टिकल पढ़ने के शौकीन हो रोज नए-नए आर्टिकल पढ़ते हो न्यूज़ पढ़ते हो लेकिन अगर आप चाहते हो कि जो भी न्यूज़ या आर्टिकल आप पढ़ रहे हैं वह लेटेस्ट हो नया हो तो यह ट्रिक आपके काम आ सकते हैं इसके लिए आपको गूगल में जाकर आप जो भी चाहे वह टॉपिक सर्च कर सकते हैं जो भी आप पढ़ना चाहे सर्च करने के बाद ऊपर की ओर दाहिने तरफ आपको एक टूल का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना है अब आप अपने हिसाब से पिछले 7 दिनों का पिछले 1 महीनों का या फिर पिछले 24 घंटे का अपने हिसाब से चुन सकते हैं और नया आर्टिकल पढ़कर अपडेट रह सकते हैं
Trick number 9
यह ट्रिक हम में से सभी को काम आ सकता है कई बार ऐसा होता कि हम कोई नया शब्द सुन लेते हैं जिसका मतलब हमें नहीं पता होता है चाहे वह इंग्लिश में हो फ्रांसिसी में हो जपानीस में हो या फिर किसी अन्य कंट्री की भाषा में से कोई वर्ड सुन लेते हैं जिसका मतलब हमें नहीं पता होता है तो ऐसे में हम ट्रांसलेटर का यूज करते हैं और तब वो प्रोसेस थोड़ा लंबा हो जाता है लेकिन गूगल यहां पर आपको सिर्फ एक क्लिक में उसका ट्रांसलेट करके आपको उसका जवाब दे सकता है इसके लिए आपको सिर्फ गूगल में जाना है और सर्च करना है जैसे मान लो आप How are you इसका हिंदी जानना चाहते हैं कि इसका हिंदी क्या होगा तो आपको सिर्फ सर्च करना है 'How are you in hindi' बस आपको सिर्फ एक क्लिक में इसका हिंदी मिल जाएगा
Trick number 10
यह सबसे लास्ट ट्रिक आपको काफी इंटरटेन कर सकता है अगर आप घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं और ऑनलाइन गेम खेलना चाहते हैं तो आपको सिंपली गूगल में सर्च करना है 'Pac-man doodle game'और सर्च करते ही आपके सामने गूगल का गेम आ जाएगा जिसे आप आसानी से खेल सकते हैं इंजॉय कर सकते हैं और लास्ट में क्लोज भी कर सकते हैं इसकी खासियत यह है कि आपको गेम खेलने के लिए इसे डाउनलोड करना नहीं पड़ेगा और आप आसानी से गेम खेल भी सकते हैं
Note :- इनमें कुछ ऐसे भी ट्रिक है जिनका इस्तेमाल आप सिर्फ कंप्यूटर या लैपटॉप में ही कर पाएंगे अगर आपको कोई सा ट्रिक मोबाइल से करने में समस्या आती है तब आप लैपटॉप या कंप्यूटर का सहारा ले सकते है....
दोस्तों ये थी हमरी आज की उपयोगी टिप्स और ट्रिक ये सारे ट्रिक्स में आपको जो अच्छा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और अगर टेक्नोलॉजी से जुडी मन में कोई सवाल है तो बिना कुछ सोचे कमेंट करें हम आपकी हर सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे
धन्यवाद........!


Jankari dene ke liye dhnybad
जवाब देंहटाएंWelcome
हटाएंAapka post hmesha lajwab rahti hai hum roj aapka post padhte achha lgta hai kuchh nya sikhne ko milta rahata hai
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंGreat
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंGreat
जवाब देंहटाएं